Fake Currency Racket Busted: हैदराबाद में जाली नोटों का कारोबार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़!

Thu, Nov 13 , 2025, 06:51 PM

Source : Uni India

हैदराबाद। हैदराबाद पुलिस ने जाली मुद्रा (Fake Currency) का कारोबार करने वाले आठ लोगों को गिरफ्तार करके उनके पास से पांच सौ रुपये के कई नकली नोट बरामद किये जिनका कुल मूल्य लगभग 4.75 लाख रुपये है। पुलिस ने एक बयान में बताया कि मेहदीपटनम पुलिस और पुलिस आयुक्त के टास्क फोर्स (दक्षिण पश्चिम क्षेत्र) ने एक संयुक्त अभियान में बुधवार रात ईदगाह मैदान (Idgah grounds) में आठ संदिग्धों को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया। इन संदिग्धों से एक कार, तीन दोपहिया वाहन और नौ मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

मुख्य आरोपी तंदूर निवासी रमेश बाबू (Ramesh Babu) पूछताछ के दौरान पुलिस को अपने घर ले गया, जहाँ नकली नोट छापने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण मिले। वह अपनी बहन की मदद से अपने घर में ही नकली नोट छापता था। उसे पहले भी गुजरात और हैदराबाद में इसी तरह के मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है। रमेश ने पुलिस को बताया कि उसने 500 रुपये के असली नोटों को स्कैन किया, फिर उन्हें फोटोशॉप से संपादित करके जेके बॉन्ड पेपर पर छाप लिया था। उसने नोट में लगे सुरक्षा धागा को बनाने के लिए उपहारों को लपेटने के लिए इस्तेमाल होने वाले हरे धागों का उपयोग किया था।

बयान में कहा गया है कि रमेश ने इंस्टाग्राम के ज़रिए इस अवैध कारोबार को बढ़ावा दिया, जहाँ उसने एक वीडियो और अपना संपर्क नंबर साझा किया। उसके साथी वहीद, ताहा, सोहेल, फहद, इमरान, उमर और अल्तमश हैदराबाद में एक चौथाई या आधे मूल्य के बदले इन नकली नोटों चलाते थे, जिससे पूरे गिरोह को मोटा अवैध मुनाफा मिलता था। बयान में आगे कहा गया है कि आरोपियों को गुरुवार को अदालत में पेश किया गया। इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups