सपा ने कीर्ति कोल को बनाया विधान परिषद चुनाव में उम्मीदवार

Sun, Jul 31 , 2022, 02:40 AM

Source : Uni India

लखनऊ, 31 जुलाई (वार्ता)। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (SP) ने विधान परिषद (Legislative Assembly) की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए कीर्ति कोल को प्रत्याशी घोषित किया है। सपा के आधिकारिक ट्वीटर हैंडिल पर रविवार को यह जानकारी दी गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोल आगामी 01 अगस्त को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। आदिवासी समाज से ताल्लुक रखने वाली कोल ने हाल ही में संपन्न हुए मिर्जापुर की छानबे विधानसभा से सपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। इन दोनों सीटों पर 11 अगस्त को होने वाले मतदान के लिये नामांकन की अंतिम तिथि 01 अगस्त है।
इनमें से एक सीट सपा के अहमद हसन (Ahmed Hassan) के निधन के बाद खाली हुई थी। हसन नेता प्रतिपक्ष थे। वहीं दूसरी सीट ठाकुर जयवीर सिंह के विधान सभा सदस्य चुने जाने के बाद उनके इस्तीफे के कारण खाली हुयी है। भाजपा ने धर्मेंद्र सिंह सैंथवार और निर्मला पासवान को इन दोनों सीटों के लिये उम्मीदवार बनाया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups