उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की बड़ी घोषणा 

Sat, Jul 30 , 2022, 09:56 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

भाजपा -शिंदे गुट मिलकर लड़ेंगे लोकसभा -विधानसभा सहित सभी चुनाव  
शिंदे गुट असली शिवसेना 
मुंबई।
राज्य में बनी भाजपा और शिवसेना शिंदे गुट की सरकार का भले ही अभी तक मंत्रिमंडल विस्तार (cabinet expansion) नहीं हुआ है.लेकिन आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने बड़ी घोषणा की है.शनिवार को एक चैनल को दिए साक्षात्कार में डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा कि आगामी स्थानीय, लोकसभा और होने वाले विधानसभा का चुनाव हम एकनाथ शिंदे गुट के साथ मिलकर लड़ेंगे। फडणवीस ने कहा कि शिंदे गुट ही असली शिवसेना है इसलिए भाजपा और असली शिवसेना का गठबंधन तय है. एकनाथ शिंदे और भाजपा का गठबंधन मजबूत गठबंधन है सालो साल तक चलेगा।फडणवीस ने कहा कि मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद लगातार एकनाथ शिंदे ने जनहित में निर्णय लेना शुरू कर दिया है.इसलिए दोनों पार्टियों का गठबंधन टिकेगा।
भाजपा 30 से 32 तो 16 से 18 लोकसभा सीटों पर लड़ सकती है शिंदे गुट  
साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है इसी के तहत महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में 30 से 32 सीटों पर भाजपा तो 16 से 18 सीटों पर शिंदे गुट चुनाव लड़ सकती है.ऐसी जानकारी मिली है.वही शिंदे गुट में शामिल हुए 12 सांसदों के अलावा 6 से 8 सीट और मिल सकती है.
साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा  ने 24 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 23 सीटों पर जीत हासिल  जबकि उस समय भाजपा की सहयोगी दल उध्दव ठाकरे वाली शिवसेना ने 23 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 18 सीटों पर जीत हासिल की थी.वही भाजपा का दावा है कि 32 सीटों पर लड़कर भाजपा 30 सीटों पर जबकि  सहयोगी शिंदे गुट 18 सीटों पर चुनाव लड़ 12 से 14 सीट पर जीत हासिल करेगी। प्रदेश की 48 लोकसभा सीटों में 42 से 44 सीटों पर भाजपा जीत हासिल करेगी।
भाजपा हमारी असली सहयोगी -शिंदे 
 उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने कहा कि भाजपा हमारी असली सहयोगी पार्टी है. भाजपा के साथ हमारा नेचुरल गठबंधन है जो आगे जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि साल 2019 के विधानसभा और लोकसभा चुनाव में राज्य की जनता ने केंद्र की नरेंद्र मोदी और राज्य की फडणवीस सरकार के विकास कार्य को देखते हुए दोबारा बहुमत दिया था लेकिन सत्ता के कारण भाजपा को छोड़कर शिवसेना ने कांग्रेस और राकांपा के साथ हाथ मिला लिया लेकिन अब राज्य में असली गठबंधन वाली सरकार बनी है.काम के बलबूते भारी बहुमत से फिर भाजपा और 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups