गुजराती और राजस्थानियों के चले जाने से मुंबई आर्थिक राजधानी नहीं कहलायेगी : कोश्यारी

Sat, Jul 30 , 2022, 11:00 AM

Source : Uni India

मुंबई, 30 जुलाई (वार्ता)। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) ने चेताया कि यदि गुजराती और राजस्थानी मुंबई और ठाणे से बाहर चले गए तो महाराष्ट्र में पैंसा नहीं बचेगा और मुंबई देश की आर्थिक राजधानी नहीं रहेगी। राज्यपाल ने शुक्रवार शाम को यहां एक कार्यक्रम में मारवाड़ी और गुजराती समुदायों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे जहां भी जाते हैं वहां के विकास के लिए अस्पतालों और स्कूलों की स्थापना करते हैं। यदि मुंबई और ठाणे से गुजरातियों और राजस्थानियों को निकाल दिया जाए तो महाराष्ट्र में पैसा नहीं बचेगा और न ही मुंबई आर्थिक राजधानी कहलायेगी। शिवसेना और कांग्रेस दोनों ने राज्यपाल की टिप्पणियों पर मराठी समुदाय के अपमान बताया और अपनी-अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
राज्यपाल के इस बयान को लेकर शिवसेना ने जबरदस्त प्रतिक्रिया व्यक्त की। शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने ट्विटर पर लिखा है, “महाराष्ट्र में भाजपा प्रायोजित मुख्यमंत्री आने से मराठी लोगों का अपमान किया जाने लगा है। राउत ने कहा है कि यह मराठी मेहनतकशों का अपमान है।”

महाराष्ट्रात भाजपा पुरस्कृत मुख्यमंत्री होताच मराठी माणूस आणि शिवरायांचा अपमान सुरू झाला..स्वाभिमान अभिमान यावर बाहेर पडलेला गट हे ऐकूनही गप्प बसणार असेल तर शिवसेनेचे नाव घेऊ नका..मुख्यमंत्री शिंदे..राज्यपालांचा साधा निषेध तरी करा.मराठी कष्टकरी जनतेचा हा अपमान आहे..
ऐका .. ऐका... pic.twitter.com/dOvC2B0CFu

— Sanjay Raut (@rautsanjay61) July 30, 2022


कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने भी कहा है कि यह मराठी समुदाय के लोगों को घोर अपमान है। राज्य के राज्यपाल उसी राज्य के लोगों को बदनाम करते हैं। उनके रहते राज्यपाल की संस्था का स्तर और महाराष्ट्र की राजनीतिक परंपरा का पतन हुआ है, लेकिन महाराष्ट्र का भी लगातार अपमान किया गया है।

 

राज्याचा राज्यपाल त्याच राज्याच्या जनतेची बदनामी करतो हे भयंकर आहे. गुजराती राजस्थानी हा विषय राहू द्या यांनाच सर्वात आधी नारळ दिला पाहिजे. यांच्या कारकिर्दीत राज्यपाल या संस्थेचा व महाराष्ट्राच्या राजकीय परंपरेचा स्तर तर खालावला आहेच, पण महाराष्ट्राचा अवमानही सातत्याने झाला आहे. pic.twitter.com/jfM1pQ4p0w

— Sachin Sawant सचिन सावंत (@sachin_inc) July 29, 2022

 

 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups