नयी दिल्ली 30 जुलाई (वार्ता)। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने उत्तराखंड में बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे महेंद्र भट्ट (Mahendra Bhatt) को पार्टी की प्रदेश इकाई की कमान सौंप दी है। पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से शनिवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त (state president appointed)किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। भट्ट इस समय 50 वर्ष के हैं। वह 2017 से 2022 तक बद्रीनाथ विधानसभा (Badrinath Assembly) क्षेत्र से विधायक रहे। इस वर्ष के चुनाव में उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Jul 30 , 2022, 10:14 AM