श्योपुर, 29 जुलाई (वार्ता)। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिला (Sheopur District) पंचायत अध्यक्ष के निर्वाचन के समय दो सदस्यों को कथित तौर पर अगवा किए जाने के मुद्दे के बीच भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) समर्थित प्रत्याशी गुड्डी बाई की जीत दर्ज की गई।
श्रीमती गुड्डी बाई को पांच मत प्राप्त हुए, वहीं कांग्रेस समर्थित गीता बाई को चार वोट मिले। दो सदस्य निर्वाचन के समय गैरमौजूद रहे। कांग्रेस ने इन दोनों सदस्यों को अगवा किए जाने का आरोप लगाया था। श्योपुर जिला पंचायत अध्यक्ष के निर्वाचन के समय विवाद की स्थिति भी बनी। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत ने दो परिषद सदस्यों (council members) को अगवा करने का आरोप लगाया। इसी के चलते रावत और पार्टी के अन्य सदस्य धरने पर बैठ गए। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jul 29 , 2022, 03:53 AM