नयी दिल्ली, 29 जुलाई (वार्ता)। लोकसभा में सत्तपक्ष और विपक्ष के हंगामे (uproar by the opposition) के कारण शुक्रवार को सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। एक बार स्थगन के बाद पीठासीन अधिकारी राजेंद्र अग्रवाल ने सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू की वैसे ही सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्य अपने स्थान पर हंगामा करने लगे। सत्तापक्ष की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के माफ़ी मांगने को लेकर नारेबाज़ी करने लगे जबकि कांग्रेस के सदस्य तानाशाही नहीं चलेगी के नारे लगाने लगे। हंगामे के बीच पीठासीन अधिकारी ने ज़रूरी कागजात सभा पटल पर रखवाए। पीठासीन अधिकारी ने हंगामा कर रहे सदस्यों को अपने-अपने स्थान पर जाने का आग्रह लेकिन हंगामा बढ़ता गया जिसके कारण सदन दिनभर के लिए स्थगित (Adjourned) कर दी गई।
इससे पहले पूर्वाह्न 11 बजे सदन के समवेत होने पर पीठासीन अधिकारी किरीट भाई सोलंकी ने प्रश्न काल शुरू करने के लिए विपक्षी सदस्यों से सीट पर बैठने की अपील की जो पहले से ही नारेबाजी और शोरगुल कर रहे थे। सदन में अव्यवस्था (chaos in the house) देख कर सोलंकी ने दो मिनट के अंदर कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित करने की घोषणा कर दी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jul 29 , 2022, 12:32 PM