MP urban body elections : कड़ी सुरक्षा के बीच दूसरे चरण का मतदान शुरू

Wed, Jul 13 , 2022, 10:40 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

भोपाल, 13 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के अंतर्गत दूसरे चरण में 43 जिलों के 214 नगरीय निकायों के लिए 6 हजार 829 मतदान केन्द्रों पर बुधवार को सुबह 7.00 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था (security system) के बीच शुरू हुआ। मतदान को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है और सुबह से ही मतदान केन्द्रों (polling stations) पर लम्बी-लम्बी कतारें देखने को मिल रही हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने मतदाताओं से निर्भय होकर मतदान करने की अपील की है।
राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने बताया कि दूसरे चरण में 43 जिलों में 5 नगर निगम, 40 नगरपालिका परिषद (Municipal Council) और 169 नगर परिषदों में मतदान हो रहा है। इसके लिए कुल 6 हजार 829 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें से 1627 मतदान केन्द्र संवेदनशील हैं। मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। मतदान दलों में लगभग 34 हजार अधिकारी-कर्मचारियों (officer-staff) की ड्यूटी लगायी गयी है। लगभग 17 हजार पुलिस बल डिप्लॉय किया गया है। सभी मतदान केन्द्रों पर माकपोल किया गया के बाद सुबह 7.00 बजे मतदान शुरू हो चुका है, जो शाम 5.00 बजे तक चलेगा।
उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में 5 नगरपालिक निगमों में कुल 44 महापौर पद के अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। कुल 214 निकायों में पार्षद के 3657 पद हैं। इनमें से 79 पद पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। शेष 3578 पद पर निर्वाचन होना है। इसके लिए 15 हजार 312 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे हैं।
49 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का उपयोग
दूसरे चरण में 49 लाख 9 हजार 280 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। इनमें 25 लाख 20 हजार 923 पुरूष, 23 लाख 88 हजार 65 महिला तथा 292 अन्य मतदाता हैं। नगर निगम मुरैना में कुल मतदाता 2 लाख 52 हजार 817 हैं। इसमें एक लाख 35 हजार 467 पुरूष, एक लाख 17 हजार 333 महिला तथा 17 अन्य मतदाता हैं। रीवा में कुल एक लाख 71 हजार 57 मतदाता हैं। इनमें 88 हजार 886 पुरूष, 82 हजार 159 महिला तथा 12 अन्य मतदाता हैं। कटनी में कुल एक लाख 93 हजार 388 मतदाता हैं। इसमें 97 हजार 444 पुरूष, 95 हजार 935 महिला तथा 9 अन्य मतदाता हैं। देवास में 2 लाख 39 हजार 692 मतदाता हैं। इनमें एक लाख 21 हजार 731 पुरूष, एक लाख 17 हजार 955 महिला तथा 6 अन्य मतदाता हैं। नगर निगम रतलाम में कुल 2 लाख 14 हजार 337 मतदाता हैं। इनमें एक लाख 7 हजार 166 पुरूष, एक लाख 7 हजार 167 महिला तथा 4 अन्य मतदाता हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups