कांग्रेस नेता मुखिया ने थामा आप का दामन

Tue, Jul 12 , 2022, 03:42 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

हरिद्वार, 12 जुलाई (हि.स.)। पूर्व जिला सचिव एससीएसटी मोर्चा और विधानसभा अध्यक्ष अजय कुमार मुखिया (Assembly Speaker Ajay Kumar Mukhiya) ने कांग्रेस (Congress) छोड़कर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) का दामन थाम लिया। पार्टी जिला कार्यालय में महानगर अध्यक्ष अनिल सती के नेतृत्व में अजय कुमार मुखिया ने पार्टी का दामन थामा। पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय सैनी ने हेमा भण्डारी के प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा बनने पर फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता और महिला मोर्चा अध्यक्ष हेमा भण्डारी (Hema Bhandari) और जिलाध्यक्ष संजय सैनी ने अजय मुखिया को पार्टी की सदस्यता दिलाई। अनिल सती ने कहा कि आप पार्टी की नीतियों और अरविंद केजरीवाल के दिल्ली के विकास मॉडल से प्रेरित होकर लोग आप में अपना भविष्य देख रहे है। कांग्रेस डूबता जहाज है। आज जिस तरह भाजपा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर लोकतंत्र से खिलवाड़ कर चुनी हुई सरकारों की गिराने का काम कर रही है उसे पूरा देश देख रहा है। कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली पर धामी सरकार कावडि़यों पर पुष्प वर्षा की बात कर रहे हैं जो स्वागत योग्य है, परंतु पहले सरकार को कावड़ व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए। महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता और महिला मोर्चा अध्यक्ष हेमा भण्डारी ने कहा कि आज पूरे देश मे कांग्रेस सिमटती जा रही है। 70 साल देश पर राज करने वाली कांग्रेस आज 2 राज्यों में सिमट कर रह रही है। इनके अपने नेता पार्टी छोड़कर दूसरे दलों में जा रहे हैं। आप की नीतियों को जन-जन तक पहुचाने की आवश्यकता है। भाजपा भी आप को मुख्य चुनौती के रूप में देखने लगी है। अजय कुमार मुखिया कांगेस के अहम पदों में रहे हैं। उनके पार्टी में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।
जिलाध्यक्ष संजय सैनी ने कहा कि अजय कुमार मुखिया का पार्टी में स्वागत है। पार्टी का पूरे प्रदेश में तेजी से विस्तार हो रहा है। मुखिया ने कहाकि वे आप पार्टी के विकास कार्यांे ओर अरविंद केजरीवाल की विकास नीतियों से प्रभावित होकर वह आज आप पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups