कोलकाता, 12 जुलाई (हि.स.)। राष्ट्रपति (President) के चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Candidate Draupadi Murmu) ने मंगलवार को कोलकाता के जेडब्ल्यू मैरियट होटल में भाजपा विधायकों संग बैठक की है। बैठक में भाजपा विधायकों (BJP MLAs) ने उन्हें जीत के लिए आश्वस्त किया। मंगलवार को स्थानीय एक होटल में सुबह दस बजे दौपदी मुर्मू ने भाजपा के विधायकों के साथ बैठक शुरू की। बैठक की शुरुआत वंदे मातरम गीत के साथ हुई। इस मौके पर भाजपा विधायकों ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर शुभकामनाएं दीं और आश्वस्त किया कि उनकी जीत सुनिश्चित है। नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी (Subhendu Adhikari) ने भाजपा विधायकों की ओर से पक्ष रखते हुए मुर्मू से कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होने का सौभाग्य उन्हें मिलने वाला है और इससे केवल भाजपा ही नहीं बल्कि देश की जनता बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल से भाजपा विधायकों का समर्थन तो उन्हें मिलेगा ही साथ ही उनकी जीत से राज्य में बड़े पैमाने पर रहने वाले आदिवासी समुदाय में भी खुशी की लहर होगी। द्रौपदी मुर्मू ने इस आश्वासन के लिए सब का आभार जताया। इस दौरान मुर्मू ने पार्टी विधायकों को यह भी आश्वस्त किया है कि बंगाल में उनकी लोकतांत्रिक लड़ाई जरूरी है और यह जारी रहनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि द्रौपदी मुर्मू सोमवार शाम को ही पश्चिम बंगाल पहुंच गई थीं। सिलीगुड़ी में उन्होंने सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग गोले और उनकी पार्टी के विधायकों के साथ बैठक की। उसके बाद वह कोलकाता पहुंची थीं। प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। इससे पहले मंगलवार सुबह 7:30 बजे के करीब उन्होंने शिमला स्ट्रीट स्थित स्वामी विवेकानंद के पैतृक आवास पर पहुंचकर स्वामीजी को पुष्पांजलि दी है। कोलकाता से द्रौपदी मुर्मू को अमरावती के लिए रवाना होना है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Jul 12 , 2022, 12:36 PM