भाजपा अपनी खूबी से सत्ता में आयेगी-पूनियां

Tue, Jul 12 , 2022, 12:24 PM

Source : Uni India

माउंटआबू 12 जुलाई (वार्ता)। राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी (B J P) के अध्यक्ष डा सतीश पूनियां (Dr. Satish Poonia) ने दावा करते हुए कहा है कि भाजपा वर्ष 2023 और 2024 में अपनी खूबियों से सत्ता में आयेगी। डा पूनियां आज यहां भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग शिविर में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हम लोग वर्ष 2023 और 2024 में संगठन की अपनी खूबियों से सत्ता में आएंगे, प्रदेश में परसेप्शन अपनी जगह है, कांग्रेस सरकार (Congress government) के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी अपनी जगह है, लेकिन हमारे संगठन की खूबियां और कार्यकर्ताओं का परिश्रम राजस्थान में वर्ष 2023 में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा को सत्ता में लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि हमें भरोसा है कि राजस्थान में भाजपा का संगठन इतना विकसित होगा, इतना परिपूर्ण होगा, इतना परफेक्ट होगा कि 52 हजार बूथों पर पार्टी को मजबूती से खड़ा करके पार्टी को अजेय-अभेद्य बनाने का कार्य हम करेंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups