स्वामी विवेकानंद के पैतृक आवास पहुंचीं द्रौपदी मुर्मू, किया नमन

Tue, Jul 12 , 2022, 10:25 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

कोलकाता, 12 जुलाई (हि.स.)। एनडीए (NDA) के राष्ट्रपति पद (presidency) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) मंगलवार सुबह स्वामी विवेकानंद के शिमला स्ट्रीट स्थित पैतृक आवास पर पहुंचीं। उन्होंने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर नमन किया। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी (Leader of Opposition Shubhendu Adhikari) , भाजपा नेता देवांजन गुहा आदि उपस्थित रहे। इस दौरान सुरक्षा प्रबंध चाक-चौबंद रहे। बड़ी संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया। भारत माता की जय, वंदे मातरम, स्वामी विवेकानंद जिंदाबाद के नारे लगे। उल्लेखनीय है कि 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव के निमित्त द्रौपदी मुर्मू देशभर का दौरा कर रही हैं। आज कोलकाता के जेडब्ल्यू मैरियट होटल में भाजपा विधायकों के साथ उनकी बैठक होनी है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups