खराब मौसम के कारण अरविंद केजरीवाल का हिमाचल दौरा स्थगित

Mon, Jul 11 , 2022, 07:00 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

शिमला, 11 जुलाई (हि.स.)। खराब मौसम की वजह से आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) सुप्रीमो व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) का हिमाचल दौरा स्थगित कर दिया गया है। अरविंद केजरीवाल का मंगलवार को कांगड़ा जिला के पालमपुर में तिरंगा यात्रा निकालने का कार्यक्रम निर्धारित था। पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) ने भी तिरंगा यात्रा में शामिल होना था। लेकिन प्रदेश में लगातार हो रही बारिश की वजह से आप ने इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है।
आप के एक प्रवक्ता (Spokesman) ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले दिनों राज्य में भूस्खलन की घटनाओं से जान माल का भारी नुकसान हुआ है। ऐसे समय में पालमपुर में मंगलवार को प्रस्तावित अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की तिरंगा यात्रा स्थगित कर दी गई है।
गौरतलब है कि आप ने प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर जोरों-शोरों से तैयारियां कर रही है। आप द्वारा प्रदेश की 68 विधानसभा क्षेत्रों में बदलाव यात्रा निकाली जा रही है। आम आदमी पार्टी शिक्षा और स्वास्थ्य के मुददे पर लोगों के बीच जा रही है। अरविंद केजरीवाल पिछले कुछ समय से प्रदेश का दौरा कर यहां आप के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने की कवायद में जुटे हैं। वह मंडी और कुल्लू जिलों में भी तिरंगा यात्रा निकाल चुके हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups