राष्ट्रपति के लिए द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाने पर मोदी सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार : विभवनाथ भारती
यमुनापार जिले की बैठक में समीक्षा, राष्ट्रीय प्रस्ताव पर लगाई मोहर
प्रयागराज, 11 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय कार्यसमिति (Bharatiya Janata Party National Working Committee) व प्रदेश बैठक के उपरांत प्रयागराज (Prayagraj) के यमुनापार जिले की संगठनात्मक बैठक जिला कार्यालय सिविल लाइंस पर सोमवार की सायं जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती के अध्यक्षता में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी यमुनापार ओंकार नाथ केसरी ने कहा कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भाजपा (B J P) विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी।
जिला प्रभारी यमुनापार ने बूथ सशक्तिकरण अभियान के साथ विगत संगठनात्मक कार्यो की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यों को बिन्दुवार बताकर मूर्त रूप देने का आग्रह किया। कहा कि आप सभी सशक्त और राष्ट्रवादी कार्यकर्ता है। आपके परिश्रम से आज राज्य व केन्द्र में विकासवादी राष्ट्रवादी भाजपा की सरकार है। इसलिए अब 2022 में केन्द्र में भाजपा की सरकार बनाकर भारत को पुनः विश्वगुरू व महाशक्ति के रूप मे स्थापित करने हेतु परिश्रम करना होगा।
जिलाध्यक्ष विभवनाथ नाथ भारती ने आगामी संगठनात्मक कार्यों को बताकर आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति के लिए द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाए जाने पर मोदी सहित भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी हैदराबाद में आर्थिक और गरीब कल्याण के पास प्रस्ताव को यमुनापार जिला की बैठक मे पढ़कर सर्वसम्मति से समर्थन कर जिला कार्यसमिति में भी पास किया गया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विक्रमादित्य मौर्य (General Secretary Vikramaditya Maurya) ने किया। इस अवसर पर त्रिवेणी प्रसाद पांडेय, राजेश्वरी तिवारी, जय सिंह पटेल, कमलेश त्रिपाठी, प्रकाश शुक्ल, अनूप केसरवानी, दिलीप कुमार चतुर्वेदी, सतीश विश्वकर्मा, अरूण सिंह, सुधाकर पांडेय, सविता मिश्रा, राजमणि पासवान, सुभाष सिंह, अमरेश तिवारी आदि जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, अध्यक्ष, मोर्चों के जिलाध्यक्ष सहित भारी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jul 11 , 2022, 06:56 AM