राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रापदी मुर्मू 15 जुलाई को आएंगी भोपाल

Mon, Jul 11 , 2022, 10:24 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

भोपाल, 11 जुलाई (हि.स.)। भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू 15 जुलाई को भोपाल आएंगी। वे यहां मुख्यमंत्री निवास में भाजपा के विधायकों, सांसदों और वरिष्ठ पदाधिकारियों से लंच पर मुलाकात करेंगी। अगले दिन 16 जुलाई को सभी विधायकों और सांसदों को दिल्ली बुलाया गया है जहां सभी को वोट डालने की ट्रेनिंग दी जाएगी। भाजपा राष्ट्रपति पद (presidency) का वोट डालने के लिए व्हिप जारी (whip issued) करेगी।
वरिष्ठ भाजपा विधायक और प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसौदिया ने बताया कि बैठक सुबह दस बजे प्रस्तावित है। मुर्मू की अगवानी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा करेंगे। सीएम निवास पर आयोजित बैठक में राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) का सभी सांसदों और विधायकों से परिचय कराया जाएगा। इसके बाद वे सभी से संवाद भी करेंगी।
इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य पदाधिकारी अपनी बात रखेंगे। प्रदेश भाजपा ने सभी विधायकों को सूचना भेजी है। इसमें हर हाल में बैठक में मौजूद रहने के लिए कहा गया है। राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा कोई गलती नहीं करना चाहती है। इसके चलते पार्टी ने प्रदेश के सभी 28 सांसद और 127 विधायकों को 16 जुलाई को दिल्ली बुलाया है। यहां सांसद-विधायकों (MP-MLAs) को वोट डालने का तरीका और सावधानियां समझाई जाएंगी, ताकि कोई भी वोट निरस्त नहीं हो।
उन्होने बताया कि 18 जुलाई को होने वाले मतदान के लिए एक दिन पहले 17 जुलाई को सभी विधायक भोपाल पहुंचेंगे। 17 जुलाई को भाजपा विधायक दल की बैठक भी बुलाई गई है। इसमें 18 जुलाई को मतदान से संबंधित प्रक्रिया के बारे में बताया जाएगा। विधायक भोपाल और सांसद दिल्ली में मतदान करेंगे। गौरतलब है कि देश का नया राष्ट्रपति चुनने के लिए 18 जुलाई को मतदान होना है। विधानसभा सचिवालय ने मतदान के लिए सभी तैयारियां कर ली हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups