चंडीगढ़, 10 जुलाई (हि.स.)। हरियाणा कांग्रेस के बागी नेता कुलदीप बिश्नोई (Kuldeep Bishnoi) ने रविवार की सुबह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) के साथ मुलाकात (meeting) करके प्रदेश में नई राजनीतिक चर्चा को जन्म दे दिया है। कुलदीप बिश्नोई जल्द ही भाजपा के साथ अपनी राजनीतिक पारी शुरू कर सकते हैं।
कुलदीप बिश्नोई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भजनलाल के बेटे हैं। वह पहले भी भाजपा (BJP) के साथ गठबंधन कर चुके हैं। अब दूसरी बार फिर से वह भाजपा के साथ जाने को तैयार हैं। राज्य सभा चुनाव के दौरान भी कुलदीप बिश्नोई ने कांग्रेस प्रत्याशी अजय माकन के खिलाफ वोट किया था। इसके बाद से ही वह कांग्रेस के विरोध में चल रहे थे। कुलदीप बिश्नोई के भाजपा में शामिल होने को लेकर कई दिनों से अटकलें जारी थी। इस पर विराम लगाते हुए रविवार को वह भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले।
इस मुलाकात से पहले उन्होंने ट्वीट करके लिखा कि फिर से प्रयास करने से मत घबराना, क्योंकि इस बार शुरुआत शून्य से नहीं अनुभव से होगी। नड्डा के मुलाकात की फोटो को ट्वीट करते हुए कुलदीप बिश्नोई ने लिखा कि नड्डा जी से मिलकर अति गर्वित हुआ। उनका सहज और विनम्र स्वभाव उन्हें औरों से मीलों अलग दिखाता है। उनकी अध्यक्षता में भाजपा ने देश में अभूतपूर्व ऊंचाइयों को देखा है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।
इसके बाद कुलदीप बिश्नोई ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद कुलदीप बिश्नोई ने फोटो को ट्वीट करते हुए लिखा कि अमित शाह से मिलना एक वास्तविक सम्मान और खुशी की बात थी। एक सच्चे राजनेता, मैंने उनके साथ बातचीत में उनकी आभा और करिश्मा को महसूस किया। भारत के लिए उनका दृष्टिकोण विस्मयकारी है।
अपनी जुबान के लिए सरे-राह हो जाना, बहुत कठिन है अमित शाह हो जाना। कुलदीप बिश्नोई ने आज एक के बाद एक कई ट्वीट भाजपा को लेकर किए। इस बीच उन्होंने अपने ट्विटर से राजीव गांधी, राहुल गांधी समेत दिग्गज कांग्रेसी नेताओं के फोटो हटा दिए।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Jul 10 , 2022, 02:21 AM