महाराष्ट्र में शिवसेना के 53 विधायकों को व्हिप उल्लंघन पर नोटिस

Sun, Jul 10 , 2022, 01:21 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई, 10 जुलाई (हि.स.)। महाराष्ट्र विधानमंडल सचिवालय (Maharashtra Legislature Secretariat) ने शिवसेना के 53 विधायकों को व्हिप उल्लंघन (whip violation) पर नोटिस जारी (notice issued) किया है। विधि मंडल सचिव राजेंद्र भागवत ने नोटिस जारी कर सभी से 7 दिन के भीतर जवाब मांगा है।
विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव और एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के विश्वासमत प्रस्ताव के बाद शिवसेना और शिंदे गुट ने एक- दूसरे के विधायकों पर व्हिप उल्लंघन के तहत कार्रवाई की मांग करते हुए विधानसभा सचिवालय को पत्र लिखा था। पत्र में शिवसेना के चीफ व्हिप सुनील शिंदे ने 40 विधायकों और शिंदे गुट के चीफ व्हिप भरत गोगावले ने 13 विधायकों पर व्हिप उल्लंघन का आरोप लगाया था।
इससे पहले विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष नरहरि झिरवल (Narahari Jhirwal) ने शिंदे गुट के 16 विधायकों पर पार्टी विरोधी काम करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया था। शिंदे गुट ने इस नोटिस को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। इस पर 11 जुलाई को सुनवाई होनी है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups