मुर्मू उत्तर प्रदेश में प्रचार के लिये लखनऊ पहुंची

Fri, Jul 08 , 2022, 04:55 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

लखनऊ, 08 जुलाई (वार्ता)। राष्ट्रपति (President) पद के लिये आगामी 18 जुलाई को हो रहे चुनाव में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में अपने प्रचार अभियान के तहत लखनऊ पहुंच गयी हैं। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath), भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) के अलावा राजग के अन्य सहयोगी दलों के नेताओं ने हवाईअड्डे पर उनका स्वागत किया। राजग के घटक दलों के नेताओं का समर्थन जुटाने के लिये आहूत बैठक में हिस्सा लेने हेतु रवाना हो गयीं। मुर्मू लखनऊ में राजग के घटक दलों के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों व विधायकों के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से समर्थन जुटाने के लिए संपर्क व संवाद करेंगी। मुर्मू सायं 05ः30 बजे लोकभवन में भाजपा, अपना दल (एस), निषाद पार्टी के सांसदों व विधायको के साथ बैठक कर समर्थन जुटायेंगी। बैठक में योगी, स्वतंत्र देव सिंह, मौर्य, पाठक, पटेल व डा. निषाद सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। इस क्रम में विपक्षी दलों के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने गुरुवार को ही सपा मुख्यालय में विभिन्न दलाें के नेताओं से मुलाकात कर समर्थन जुटाया था। उन्होंने इस दौरान संवाददाता सम्मेलन में इस बार के राष्ट्रपति चुनाव को विशेष परिस्थितियों में हो रहे चुनाव की संज्ञा देते हुए मोदी सरकार पर समाज को बांटने का आरोप लगाया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups