शिंदे समूह के विधायक ने किया 12 सांसदों के समर्थन का दावा

Wed, Jul 06 , 2022, 11:38 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई, 06 जुलाई (हि.स.)। सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) समूह ने शिवसेना पर कब्जा जमाने का प्रयास शुरू कर दिया है। बागी शिंदे समूह के विधायक तथा पूर्व मंत्री गुलाब राव पाटिल (Gulab Rao Patil) ने कहा कि शिवसेना के 12 सांसद तथा 22 पूर्व विधायक उनके संपर्क में हैं, इसलिए असली शिवसेना वही है। उन्होंने कहा कि शिवसेना चुनाव चिन्ह (election symbol) प्राप्त करने का भी प्रयास जारी है।
गुलाबराव पाटिल ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि महाराष्ट्र शिवसेना विधायक दल के कुल 55 विधायकों में से 40 विधायक हमारे साथ हैं। मूल शिवसेना से अलग होने के बाद हमने अलग ग्रुप का गठन नहीं किया है। इसी वजह से विधानसभा अध्यक्ष ने उनके ग्रुप को ही असली शिवसेना के रूप में मंजूरी दी है। अध्यक्ष ने शिवसेना नेता पद पर एकनाथ शिंदे तथा चीफ व्हिप के पद पर भरत गोगावले को मान्यता दिया है। इसकी कानूनी लड़ाई कोर्ट में चल रही है और निर्णय हमारे ही पक्ष में आने वाला है।
शिवसेना प्रवक्ता तथा राज्यसभा सदस्य संजय राऊत ने कहा कि पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष नरहरि झिजवल (Narahari Jhijwal) ने शिवसेना के विधायक अजय चौधरी को विधायक दल नेता तथा सुनील प्रभू को चीफ व्हिप के रूप में मान्यता दी थी। जिसे विधानसभा अध्यक्ष ने गैरकानूनी तरीके से रद्द कर दिया है। यह मामला कोर्ट में है और न्याय मिलेगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups