मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव : कड़ी सुरक्षा के बीच प्रथम चरण का मतदान शुरू

Wed, Jul 06 , 2022, 10:39 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

पहले चरण में 133 नगरीय निकायों में हो रहा मतदान
भोपाल, 06 जुलाई (हि.स.)।
मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 के प्रथम चरण में 133 निकायों में बुधवार को सुबह 7.00 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 13 हजार 148 मतदान केन्द्रों पर मतदान शुरू हुआ। मतदान के प्रति मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और मतदान केन्द्रों (polling stations) पर सुबह से ही लम्बी-लम्बी कतारें देखने को मिल रही हैं। मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
राज्य निर्वाचन आयुक्त (state election commissioner) बसंत प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में 44 जिलों में 11 नगर निगम, 36 नगरपालिका परिषद और 86 नगर परिषदों के लिए मतदान हो रहा है। इसके लिए कुल 13 हजार 148 मतदान केन्द्र बनाये गए हैं। इनमें से 3296 मतदान केन्द्र संवेदनशील हैं। मतदान दलों में लगभग 79 हजार कर्मचारी-अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गई है। लगभग 27 हजार पुलिस बल तैनात किया गया है।
नगरीय निकायों का मतदान ईवीएम (EVM) से कराया जा रहा है। मतदान शुरू होने से पहले सभी केन्द्रों पर सुबह 6.00 बजे से उम्मीदवारों और उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में माकपोल किया गया। इसके बाद सुबह 7.00 बजे वोटिंग शुरू की गई। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने मतदाता निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups