कुल 823 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला
ग्वालियर, 06 जुलाई (हि.स.)। जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Municipal body elections) के प्रथम चरण में नगर निगम ग्वालियर, नगर पालिका डबरा, नगर परिषद आंतरी, भितरवार, बिलौआ, पिछोर व मोहना के अंतर्गत बनाए गए सभी 1421 मतदान केन्द्रों पर पर बुधवार को सुबह 7.00 बजे मतदान शुरू हुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (District Electoral Officer) कौशलेन्द्र विक्रम सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने मतदाताओं से निर्भीक होकर और स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की है।
जिले के सभी 7 नगरीय निकायों में कुल 823 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इनमें ग्वालियर नगर निगम में महापौर का चुनाव लड़ रहे 7 एवं सभी 66 वार्डों के 358 प्रत्याशी शामिल हैं। नगर पालिका डबरा के 30 वार्डों में 146, नगर परिषद आंतरी के 15 वार्डों में 37, नगर परिषद भितरवार के 15 वार्डों में 83, नगर परिषद बिलौआ के 15 वार्डों में 62, नगर परिषद पिछोर के 15 वार्डों में 50 और नगर परिषद मोहना के 15 वार्डों में पार्षद पद के लिये 80 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
कुल 12 लाख 34 हजार 832 मतदाता
ग्वालियर नगर निगम क्षेत्र में निवासरत कुल 10 लाख 68 हजार 267 मतदाताओं को अपने महापौर और 66 पार्षद चुनने का अधिकार है। कुल मतदाताओं में 5 लाख 65 हजार 504 पुरूष और 5 लाख 2 हजार 674 महिला मतदाता शामिल हैं।
नगर निगम ग्वालियर सहित जिले के सभी नगरीय निकायों को मिलाकर कुल 12 लाख 34 हजार 832 मतदाता हैं, इनमें 6 लाख 52 हजार 640 पुरूष और 5 लाख 82 हजार 81 महिला मतदाता हैं। जिले की नगर पंचायत आंतरी में कुल 15 वार्ड हैं। यहाँ कुल मतदाताओं की संख्या 8 हजार 108 है, जिनमें 4 हजार 268 पुरूष और 3 हजार 840 महिला मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार नगर पंचायत भितरवार में 15 हजार 334 मतदाता 15 पार्षदों को चुनेंगे। कुल मतदाताओं में 8 हजार 67 पुरूष व 7 हजार 250 महिला मतदाता हैं। नगर पंचायत बिलौआ (Nagar Panchayat Bilaua) में 15 वार्ड हैं और कुल मतदाताओं की संख्या 11 हजार 719 है। इनमें 6 हजार 114 पुरूष और 5 हजार 605 महिला मतदाता शामिल हैं। नगर पालिका डबरा में कुल 30 वार्ड हैं। यहाँ के कुल मतदाताओं की संख्या एक लाख 6 हजार 687 है। जिनमें 55 हजार 987 पुरूष व 50 हजार 689 महिला मतदाता हैं। नगर पंचायत पिछोर में 15 वार्ड और कुल 10 हजार 539 मतदाता हैं। इनमें 5 हजार 327 पुरूष व 5 हजार 210 महिला मतदाता शामिल हैं। नगर पंचायत मोहना में कुल 15 वार्ड और 14 हजार 188 मतदाता हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jul 06 , 2022, 10:33 AM