मुख्यमंत्री शिंदे एक्शन मोड में, तीन अधिकारियों का किया तबादला

Tue, Jul 05 , 2022, 12:27 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई, 05 जुलाई (हि.स.)। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बहुमत साबित करने के बाद एक्शन मोड (action mode) में आ गए हैं। उन्होंने मंगलवार सुबह मुंबई नगर निगम (Mumbai Municipal Corporation) के तीन अधिकारियों का तबादला कर दिया। तीनों अधिकारी शिवसेना के युवा नेता आदित्य ठाकरे के करीबी बताए जा रहे हैं।
एकनाथ शिंदे ने धारावी को कोरोना मुक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सहायक नगर आयुक्त किरण दिघावकर का तबादला दादर स्थित मुंबई नगर निगम कार्यालय से भायखला कर दिया है। उनकी जगह प्रशांत सपकाले को लाया गया है। वह पश्चिमी उपनगर में के/ पूर्व (अंधेरी पूर्व, जोगेश्वरी) वार्ड कार्यालय के प्रमुख हैं। प्रशांत सपकाले की जगह भायखला वार्ड के प्रभारी मनीष वलुं को नियुक्त किया गया है।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राकांपा नेता और पूर्व मंत्री छगन भुजबल (Chhagan Bhujbal) की ओर से मंजूर नासिक जिले में विकास कार्य और नांदेड़ जिले में पूर्व मंत्री तथा कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण की ओर से मंजूर विकास कार्यों को भी रोक दिया है। यह सभी काम नई सरकार के पुनरावलोकन के बाद शुरू किए जा सकते हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups