नयी दिल्ली 04 जुलाई (वार्ता)। त्रिपुरा (Tripura) के मुख्यमंत्री माणिक साहा (Chief Minister Manik Saha) ने सोमवार को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। हाल ही में त्रिपुरा के बारदोवाली सीट से विधानसभा उपचुनाव जीतने वाले श्री साहा ने यहां उच्च सदन के सभापति और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को अपना इस्तीफा सौंपा। श्री साहा ने ट्वीट (Tweet) किया, “आज, मैंने भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू जी को राज्यसभा (Rajya Sabha) के सदस्यता से अपना त्याग पत्र सौंप दिया है।” उन्होंने कहा, उन्हें त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में सेवा का अवसर मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और पार्टी के अन्य नेताओं का आभार व्यक्त किया। श्री साहा मार्च में त्रिपुरा से उच्च सदन के लिए चुने गए थे। श्री विप्लव कुमार देव के मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद उन्होंने मई में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jul 04 , 2022, 03:12 AM