गिरिडीह, 27 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा जिला कमेटी ने बुधवार को हेमंत सोरेन सरकार (Hemant Soren Government) के खिलाफ अंबेडकर चौक पर एक दिवसीय धरना दिया। इस दौरान भाजपा (BJP) नेताओं ने राज्य में गिरते कानून व्यवस्था के साथ बिजली और पानी संकट को लेकर हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला।
धरने में शामिल पार्टी के कार्यकर्ता हेमंत सरकार विरोधी तख्ती लिए सरकार के खिलाफ नारेबाजी (Slogan) करते नज़र आए। एक दिवसीय राज्यव्यापी धरना में जिला प्रभारी और बोकारो विधायक विंरची नारायण, गिरिडीह विधानसभा प्रभारी अमित तिवारी, गिरिडीह जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, गिरिडीह के पूर्व सदर विधायक निर्भय शाहाबादी, जिला सांसद प्रतिनिधी दिनेश कुमार यादव, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप वर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष जाकिर हुसैन छोटू, नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, जिला महामंत्री संदीप डंगाइच समेत अन्य धरने में शामिल हुए।
इस दौरान बोकारो विधायक विरंची नारायण ने कहा कि पहले तो सिर्फ आरोप हेमंत सरकार के मंत्रियों पर लग रहे थे और अब आरोप की आंच खुद हेमंत सरकार पर आ चुका है। जाहिर है ये सरकार सिर्फ अपनों को संतुष्ट करने में जुटी है। धरने को कई अन्य नेताओं ने भी संबोधित (Addressed) किया।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Apr 27 , 2022, 01:55 AM