देहरादून, 25 अप्रैल (हि.स.)। पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह (Pritam Singh) ने अपने इस्तीफे की खबरों को अफवाह और भ्रामक बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसे पोर्टलों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराकर मनहानि का मुकदमा करेंगे। उन्होंने कहा कि पिता से लेकर स्वयं पार्टी को एक लंबे वर्षों से मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। फिर भी गुटबाजी (groupism) का आरोप लग रहा है तो उसका कारण बताया जाए।
सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में चकराता विधायक और पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने पार्टी अध्यक्ष प्रीतम सिंह की मौजूदगी में पत्रकार वार्ता में यह अपने इस्तीफे की खबरों को गलत करार दिया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के प्रहरी को इस प्रकार की खबरों को पुष्ट करके की चलाना चाहिए। एक सवाल पर कहा कि शिखंडी को बुलाकर प्रीतम सिंह की हत्या नहीं की जा सकती। शिखंडी कौन है, पूछने पर कहा कि महाभारत को पढ़ने पर जानकारी मिल जाएगी।
प्रीतम सिंह ने कहा कि मेरा परिवार कांग्रेस के लिए आज से नहीं लंबे समय से पार्टी के लिए योगदान देते आया है। पिता स्व. गुलाब सिंह आठ बार और मैं स्वयं 6 बार से कांग्रेस का विधायक हूं। इससे पार्टी के प्रति मेरे और परिवार की निष्ठा को समझा जा सकता है। विधानसभा चुनाव (assembly elections) में हार के बाद गुटबाजी का आरोप लगाया जा रहा है। मैं पूछता हूं कि कहा मैंने गुटबाजी की है इसकी जानकारी दी जाए। अगर की है तो मैं पार्टी के विधायक सहित किसी पद के लायक नहीं हूं।
उन्होंने कहा कि कभी भी गलत बयानबाजी किसी व्यक्ति और नेता को हराने के लिए नहीं किया हूं। इस प्रकार का मंशा रहा ही नहीं है। फिर भी इस प्रकार की बात आती है तो विषय को समझने की कोशिश करनी चाहिए। इसी बात को लेकर केंद्रीय नेता का नाम लिया। इस पर कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि प्रीतम सिंह के विषय को लेकर पार्टी नेतृत्व को बताया गया है, जल्द ही प्रीतम सिंह के साथ केंद्रीय नेतृत्व बैठक कर विषय को स्पष्ट कर लिया जायेगा।
प्रीतम सिंह ने तीन पोर्टलों (portals) पर इस्तीफे (resignation) की गलत समाचार को लेकर कानूनी कदम बढ़ाएंगे। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अब यह मामला कोर्ट में जायेगा। पुलिस में एफआईआर कराने साथ ही मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे। आखिर इस प्रकार की गलत समाचार को रोका जा सके।
गौरतलब है कि रविवार को कांग्रेस के सियासी माहौल में एक-एक तापमान में और उछाल आ गया। जब कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह की कुछ पोर्टलों पर यह खबरें चल पड़ीं कि वे पार्टी से त्याग पत्र दे दिया है और अब वो उपचुनाव में अपने बेटे को उतारने जा रहे हैं। शाम होते होते ही अचानक इन चर्चाओं ने कुछ ही समय के भीतर हलचल मचा दी। उत्तराखंड से लेकर दिल्ली तक कांग्रेस में फोन घनघनाने लगे।
पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, सूर्यकांत धस्माना, पूर्व विधायक राजकुमार, मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, गरिमा दसौनी मौजूद रहे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Apr 25 , 2022, 03:31 AM