अमरकंटक पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज, हेलीपैड पर हुआ भव्य स्वागत

Sun, Apr 24 , 2022, 01:14 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

अनूपपुर, 24 अप्रैल (हि.स.)। मध्यप्रदेश में नर्मदा सेवा मिशन तथा नर्मदा समग्र के संबंध में अमरकंटक (Amarkantak) में आयोजित विशेष बैठक में शामिल होने के लिए रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) अमरकंटक पहुंचे। वे यहां इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय हेलीपैड (helipad) पर उतरे, जहां उनका भव्य स्वागत (grand welcome) किया गया।
बैठक में केन्द्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री भूपेन्द्र यादव तथा केंद्रीय जल शक्ति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल मध्य प्रदेश सरकार के वन मंत्री कुंवर विजय शाह व केंद्र एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ वन अधिकारियों व जिला प्रशासन (district administration) के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सर्किट हाउस अमरकंटक पहुंचने के पूर्व इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय स्थित हेलीपैड में भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश के खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह, जिले की प्रभारी मंत्री मीना सिंह, उपाध्यक्ष जन अभियान परिषद डॉ. जितेंद्र जामदार, विधायक फुंदेलाल मार्को, पूर्व विधायक सुदामा सिंह, शहडोल संभाग के कमिश्नर राजीव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डीसी सागर, कलेक्टर सोनिया मीना, पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल तथा अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ (Bouquet) भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups