सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे को हार्ट अटैक

Wed, Apr 13 , 2022, 10:22 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई, 13 अप्रैल (हि.स.)। महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे को हार्ट अटैक (heart attack) की वजह से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसकी जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने अस्पताल में जाकर धनंजय मुंडे से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि धनंजय मुंडे की स्थिति स्थिर है और डॉ. समधानी की निगरानी में धनंजय मुंडे (Dhananjay Munde) का उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार धनंजय मुंडे की तबीयत मंगलवार दोपहर से ठीक नहीं थी, लेकिन वे काम कर रहे थे। मंगलवार देर रात राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) के अध्यक्ष के आवास पर बैठक कर रहे थे। उसी समय उनके सीने में दर्द उठा और उन्हें तत्काल ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉ. समधानी के अनुसार धनंजय मुंडे की कुछ रिपोर्ट निकाली गई लेकिन सभी रिपोर्ट नार्मल है। आज भी उनकी मेडिकल जांच (medical examination) की जाएगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups