मंत्री दिनेश प्रताप सिंह रायबरेली से चुनाव जीते

Tue, Apr 12 , 2022, 07:55 AM

Source : Uni India

रायबरेली, 12 अप्रैल (वार्ता)। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद (Legislative Assembly) की स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन वाली 36 सीटों पर हुए चुनाव में मंगलवार को मतगणना के बाद रायबरेली सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार और योगी सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह (Dinesh Pratap Singh) को निर्वाचित घोषित किया गया है। उन्होंने 2175 मतों से जीत दर्ज कर उच्च सदन में जीत की हैट्रिक लगाई।
जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह को 2304 मत मिले, जबकि सपा प्रत्याशी वीरेंद्र शंकर सिंह को मात्र 129 वोट मिले। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह को और मनीष कौशल को 4-4 वोट मिले।
गौरतलब है कि उन्होंने विधान परिषद के पिछले दो चुनाव कांग्रेस के टिकट पर जीते थे। विधानसभा चुनाव के बाद नवगठित योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में सिंह को उद्यान एवं कृषि विपणन विभाग का राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया। उन्होंने 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को रायबरेली संसदीय क्षेत्र से कड़ी टक्कर दी थी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups