चंडीगढ़, 12 अप्रैल (वार्ता) पंजाब के वरिष्ठ अधिकारियों की आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से मुलाकात को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह वडिंग (Amarinder Singh Wadding) ने मंगलवार को आप पर तंज कसते हुए कहा कि इसे कहते हैं ‘रिबॉक’ दिखाकर ‘रिबुक’ पकड़ाना।
श्री वडिंग ने ट्वीट में कुछ सवाल उठाया कि पंजाब के वरिष्ठ अधिकारी क्या श्री केजरीवाल के दरबार में हाजरी लगायेंगे? क्या भगवंत मान (Bhagawat Man) केवल नाम मात्र के मुख्यमंत्री हैं। इसे कहते हैं रिबॉक दिखाकर रिबुक पकड़ाना।
उन्होंने कहा कि सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में पंजाब सरकार के मुख्य सचिव, विद्युत सचिव और पंजाब विद्युत निगम के अधिकारी आदि की श्री केजरीवाल से बैठक हुई है जिसमें श्री मान उपस्थित नहीं थे। आज श्री मान दिल्ली में श्री केजरीवाल से मिलने जा रहे हैं।
उधर, कांग्रेस पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने भी इस पर शायराना अंदाज़ में कटाक्ष किया है। उन्होंने ट्वीट किया, “ चलने दो आंधियाँ हकीकत की, न जाने कौन से झोंके से बहरूपियों के मुखौटे उड़ जाएं।” उन्होंने लिखा है कि पंजाब के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों को श्री केजरीवाल ने मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में बुलाया। यह ‘असल’ मुख्यमंत्री और दिल्ली के रिमोट कंट्रोल को बेनकाब करता है। यह संघवाद का उल्लंघन है और पंजाब के गौरव का अपमान भी। दोनों (श्री मान और श्री केजरीवाल) स्पष्टीकरण दें।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Apr 12 , 2022, 05:10 AM