भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र

Mon, Apr 11 , 2022, 03:36 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

गुवाहाटी, 11 अप्रैल (हि.स.)। असम प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को प्रदेश मुख्यालय (state headquarters) अटल बिहारी वाजपेयी भवन में गुवाहाटी नगर निगम (जीएमसी) चुनाव के मद्देनजर संकल्प पत्र (resolution letter) जारी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा, प्रदेश अध्यक्ष भवेश कलिता, असम सरकार के मंत्री अशोक सिंघल, भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद दिलीप सैकिया, सांसद पल्लव लोचन दास, सांसद तपन कुमार गोगोई, राज्यसभा सदस्य पबित्र गोगोई मार्घेरिटा, विधायक सिद्धार्थ भट्टाचार्य, असम गण परिषद के नेता एवं विधायक रमेंद्र नारायण कलिता मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि 60 वार्डों वाले गुवाहाटी नगर निगम (Guwahati Municipal Corporation) का चुनाव आगामी 22 अप्रैल को होगा। मतों की गिनती 24 अप्रैल को होगी। भाजपा ने अपन सहयोगी पार्टी अगप के साथ मिलकर सभी 60 सीटों पर जीत का दावा किया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups