जींद 03 अप्रैल (वार्ता)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने रविवार को आरोप लगाया कि पंजाब हरियाणा को उसके हक का पानी नहीं दे रहा। चंडीगढ़ पर हक जमाने को लेकर दोनों प्रदेशों में छिड़े राजनीतिक बवाल के बीच खट्टर ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब हरियाणा का बड़ा भाई है और बड़े भाई का फर्ज बनता है कि छोटे भाई के साथ उल्टा-सीधा व्यवहार न करे। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब (Punjab) की नई नवेली सरकार ने गलत निर्णय लेते हुए हरियाणा के हितों के साथ कुठाराघात करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाफ पंजाब ने एक प्रस्ताव पास किया है जिसमें उसने चंडीगढ़ पर अपना हक जताया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब ने चंडीगढ़ पर अपना हक तो जता दिया है लेकिन वह सतुलज यमुना जोड़ नहर (एसवाईएल) का मुद्दा भूल गए हैं जबकि सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) ने भी पंजाब को हरियाणा के हिस्से का पानी देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जब पंजाब हरियाणा को उसके हक का पानी नहीं दे रहा तो दिल्ली के लिए वह सरकार किस मुंह से हरियाणा (Haryana) से पानी मांग रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के 400 हिंदी भाषी गांवों का मुद्दा भी लंबित है।
खट्टर ने कहा, “मुझे तो ऐसा लगता है कुछ लोगों के बहकावे में पंजाब सरकार उल्टे-सीधे फैसले ले रही है। एसवाईएल व हिंदी भाषी गांवों का मुद्दा हरियाणा की जनता के लिए जीवन व मरण का प्रश्र है।”



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Apr 03 , 2022, 07:07 AM