भोपाल, 03 अप्रैल (वार्ता)। कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आज जबलपुर (Jabalpur) की एक घटना के बहाने एक बार फिर हिटलर का संदर्भ देते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधा है।
श्री सिंह ने जबलपुर में कथित तौर पर भगवा झंडा उतारने पर आरएसएस (RSS) के लोगों द्वारा नगरनिगम के दस्ते को खदेड़ने संबंधित एक खबर का लिंक पोस्ट करते हुए दो ट्वीट किए। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा कि संपूर्ण सत्ता किसी भी व्यक्ति या संगठन के लिए एक नशा है जो अंततोगत्वा उसके पतन का कारण बनता है। इन लोगों पर प्रकरण दर्ज नहीं होगा, लेकिन नगर निगम अधिकारी का स्पष्टीकरण ले कर उसे दण्डित अवश्य किया जाएगा। इसी क्रम में उन्होंने लिखा, 'हिटलर की निजी सेना एसएस की वेशभूषा भूरी शर्ट थी और आरएसएस की 'निजी सेना' की वेशभूषा खाकी पैंट है। समानता है कि नहीं? हिटलर का अंत में क्या हश्र हुआ? जर्मनी बर्बाद हो गया। यह एक ऐतिहासिक सत्य है।' श्री सिंह अक्सर आरएसएस को निशाने पर लेने वाले अपने बयानों के चलते विवादों में बने रहते हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Apr 03 , 2022, 03:26 AM