भाजपा प्रवक्ता ने गोली बंदूक की बात करने वाले सपा विधायक को नसीहत
लखनऊ, 03 अप्रैल (हि.स.)। गोली और बंदूक (gun) की बात करने वाले सपा विधायक शहजिल इस्लाम पर भारतीय जनता पार्टी (B J P) ने पलटवार करते हुए कहा कि सपा और अखिलेश यादव का मूल चरित्र यही है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला (Manish Shukla) ने सपा विधायक को नसीहत दी है कि प्रदेश में इस समय योगी सरकार है। ऐसा करने की बात तो छोड़ दें, बोलने पर भी जेल में सलाखों के पीछे होगे।
मनीष शुक्ला ने रविवार को एक बयान में कहा कि सपा विधायक शहजिल इस्लाम के द्वारा बंदूकों और गोली के प्रयोग की धमकी देना, अखिलेश और सपा के मूल चरित्र को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में गोली, बंदूक और हिंसा का कोई स्थान नहीं है। शहजिल को समझ लेना चाहिए कि योगी सरकार (Yogi Sarkar) में कोई कानून को हाथ में लेगा, कानून से खेलेगा या फिर हिंसा करने की बात करेगा, धमकी देगा तो उसका स्थान जेल में है। वह चाहे किसी भी पार्टी हो, विधायक हों या सांसद।
उल्लेखनीय है कि बरेली में सपा विधायक के बोल बिगड़े। उन्होंने कहा कि उनके मुंह से आवाज निकली तो हमारी बंदूक से गोली निकलेगी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं विधायक शहजिल इस्लाम ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में जनता की लड़ाई सड़कों पर लड़ी जाएगी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Apr 03 , 2022, 03:16 AM