भाजपा ने करौली पथराव एवं आगजनी की घटना पर गठित की कमेटी

Sun, Apr 03 , 2022, 11:14 AM

Source : Uni India

जयपुर 03 अप्रैल (वार्ता)। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (B J P) ने करौली में नव संवत्सर पर निकाली जा रही रैली पर पथराव एवं आगजनी के मामले की तथ्यात्मक जांच के लिए कमेटी (committee) का गठन किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां (Dr. Satish Poonia) ने आज इसके लिए कमेटी गठित की जो घटनास्थल पर जाकर सभी पक्षों से बात कर तथ्यात्मक जानकारी जुटाएगी और बाद में डा पूनियां को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। कमेटी में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, राष्ट्रीय मंत्री अलका सिंह गुजर, प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर, सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, सांसद जसकौर मीणा, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा,
विधायक कन्हैया लाल चौधरी एवं पूर्व विधायक रामहेत यादव शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि शनिवार को करौली में नवसंवत्सर पर निकाली जा रही मोटरसाइकिल रैली पर पथराव एवं आगजनी की घटना के बाद शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups