मजबूत विपक्ष के रूप में जनता की आवाज उठाएगी सपा

Sat, Apr 02 , 2022, 08:36 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

प्रवक्ता प्रदीप सिंह का बड़ा दावा, 2024 में मिलेगी जीत 
महानगर संवाददाता 
मुंबई।
यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को भले ही सत्ता नहीं मिली लेकिन पार्टी ने पिछले चुनाव के मुकाबले बड़ी जीत हासिल की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के कारण गठबंधन ने 125 सीटें जीती है। यह बात दो दिवसीय मुंबई दौरे पर आए सपा उत्तर प्रदेश सचिव और प्रवक्ता प्रदीप सिंह (बब्बू) ने बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि 2017 विधानसभा और 2019 लोकसभा चुनाव की तुलना में समाजवादी पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ा है इससे स्पष्ट होता है कि प्रदेश की जनता अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के नेतृत्व को पसंद कर रही है।
प्रदीप सिंह ने आगे कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी बड़ी जीत हासिल करेगी। सरकार बनाने के आंकड़े पाने में कहां कमी रह गई, सवाल के जवाब में सिंह ने कहा कि पार्टी इसकी समीक्षा करेगी। उन्होंने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव (Assembly elections) विकास के मुद्दे पर नहीं बल्कि हिन्दू-मुस्लिम (Hindu-Muslim) पर हुआ, क्योंकि भाजपा ने अपने पांच साल के कार्यकाल में क्या काम किया, यह जनता को बताने के लिए उनके पास कुछ नहीं था। इसलिए चुनाव को जीतने के लिए भाजपा ने पूरे चुनाव में हिन्दू-मुस्लिम पर पूरा जोर दिया। प्रदीप सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी का संगठन मजबूत हुआ है। विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता के रूप में वे जनता की आवाज को उठाने का काम करेंगे। वही मुंबई और महाराष्ट्र में पार्टी की स्थिति पर कहा कि अबू आसिम आजमी के नेतृत्व में संगठन मजबूत हुआ है। मुंबई मनपा में पार्टी के कई नगरसेवक और प्रदेश विधानसभा में कई सदस्य पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups