भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने कोलकाता में फूंका ममता बनर्जी का पुतला

Sat, Apr 02 , 2022, 07:39 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

कोलकाता, 02 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद राज्य भर में महिलाओं के खिलाफ बर्बर हिंसा की घटनाओं के खिलाफ शनिवार को भारतीय जनता महिला मोर्चा की प्रदेश इकाई ने महानगर कोलकाता में रैली निकाली और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका है। प्रदेश भाजपा मुख्यालय से धर्मतल्ला के डोरीना क्रॉसिंग तक रैली निकाली गई जिसका नेतृत्व प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष तनुजा चक्रवर्ती (President Tanuja Chakraborty) कर रही थीं। इसमें पार्षद मिना देवी पुरोहित सहित सैकड़ों की संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल हुई हैं।
महिलाओं के खिलाफ राज्य भर में अत्याचार और ममता बनर्जी की विफलता को लेकर बैनर और फ्लेक्स (Flex) लेकर महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कोलकाता में रैली निकाली। संभावित टकराव को टालने के लिए सुरक्षा की व्यवस्था पहले से की गई थी। सेंट्रल एवेन्यू स्थित पार्टी (Party on Central Avenue) के प्रदेश मुख्यालय से कोलकाता के धर्मतल्ला में मौजूद डोरीना क्रॉसिंग तक रैली आराम से पहुंची। यहां विरोध प्रदर्शन करती हुई महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी की। उन पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफलता का आरोप लगाया और उनके पुतले फूंके।
तनुजा चक्रवर्ती ने कहा कि एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद राज्य भर में महिलाओं पर लगातार हमले हो रहे हैं। बीरभूम में नौ लोगों को जिंदा जला दिया गया जिसमें आठ महिलाएं थी। एक दिन पहले जलपाईगुड़ी में 70 साल की एक महिला को तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) के अल्पसंख्यक नेता लगातार बांस से पीट रहे हैं जिसका वीडियो सामने आया है। ममता राज में तृणमूल नेता बेलगाम हैं और महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित। ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups