जयपुर, 2 अप्रैल (हि.स.)। राजस्थान की भूमि ने हमेशा देश की सेवा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया है। यहां के वीर सपूतों ने हमेशा अपनी जान की बाज़ी लगाकर देश का मान बढ़ाया है। चाइना के विरुद्ध गलवान घाटी (Galwan Valley) में अपनी वीरता का परिचय देकर देश का गौरव बढ़ाने वाले ऐसे ही वीर सपूत कैप्टन आराम सिंह का गांव देवलेन टोडाभीम ज़िला करौली के लोगों ने अभिनंदन किया गया। इस शुभ अवसर पर कैप्टन आराम सिंह (Captain Aram Singh) ने अपनी सेवानिवृत्ति के अवसर पर हजारों लोगों सामने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कैप्टन आराम सिंह ने सदस्यता ग्रहण के पश्चात कहा कि आम आदमी पार्टी ही वह पार्टी है जहां देशभक्त वीर जवानों का सही मायने में मान-सम्मान है और इसी लिए वह आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की सदस्यता ग्रहण कर रहे है। जिस प्रकार सरहद पर उन्होंने देश की सेवा की उसी प्रकार अब में आप मे रह कर जन जन की सेवा करूंगा।
आप राजस्थान के चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा कैप्टन आराम सिंह को पार्टी जॉइन करवाने के पश्चात बड़ी जन सभा को सम्बोधित करते हुए कहा की दिल्ली के बाद पंजाब और अब राजस्थान में आम आदमी पार्टी अपना परचम फहराएगी। गुर्जर बहुल इस क्षेत्र में विनय मिश्रा (Vinay Mishra) ने कहा की कैप्टन आराम सिंह के नेतृत्व में करौली और आसपास यहां संगठन विस्तार होगा।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Apr 02 , 2022, 06:46 AM