गुवाहाटी, 02 अप्रैल (हि.स.)। असम प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के प्रदेश मुख्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा और प्रदेश अध्यक्ष भवेश कलिता (Bhavesh Kalita) की उपस्थिति में राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री और सभी विधायकों की शनिवार को एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में पार्टी के सांगठनिक कार्यों, केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा क्रियान्वित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं आदि के संबंध में विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक में गत 31 मार्च को संपन्न हुए राज्यसभा के चुनाव (Rajya Sabha elections) में असम से चुने गये भाजपा और सहयोगी पार्टी यूपीपीएल के सांसदों पवित्र मार्घेरिटा और रनगौरा नार्जारी का प्रदेश भाजपा की ओर से स्वागत किया गया। प्रदेश भाजपा महासचिव दिप्लू रंजन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रदेश भाजपा के सांगठनिक महासचिव फणींद्र नाथ शर्मा (Phanindra Nath Sharma) और पुलक गोहाईं भी मौजूद थे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Apr 02 , 2022, 06:08 AM