महंगाई मुक्त अभियान के तहत कांग्रेस ने राजभवन के समक्ष दिया धरना

Sat, Apr 02 , 2022, 06:03 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

राज्य के प्रभारी अविनाश पांडेय, सभी मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर हुए शामिल
रांची, 02 अप्रैल (हि.स.)।
देशव्यापी महंगाई मुक्त अभियान (inflation free campaign) के तहत रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को राजभवन के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया। मौके पर कांग्रेस के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक कांग्रेस आज पूरे सप्ताह का महंगाई मुक्त भारत अभियान चला रही है। चुनावी मंच पर केंद्र सरकार ने अपनी विफलताओं को छुपाकर लोगों से भावनात्मक छलकर सत्ता हथियाने का कार्य किया है। इस देश की जनता को अच्छे दिन का सपना दिखाया कि अगर भाजपा की सरकार आती है तो पेट्रोल के दामों में 25 रुपये की कमी हो जाएगी। 2014 में जब पूरा विश्व आर्थिक मंदी से गुजर रहा था। उस समय देश की यूपीए सरकार ने ऐसी आर्थिक नीतियां (economic policies) तैयार की थी, जिससे भारत इस विश्वव्यापी मंदी से अछूता रहा था।
पांडेय शनिवार को बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मनरेगा जैसी योजनाओं को बंद करने की केंद्र सरकार द्वारा साजिश की जा रही है। इसलिए मनरेगा की राशि में कमी की जा रही है। मनरेगा जैसी योजना कोरोना काल में गांव -कस्बों में बड़े पैमाने पर रोजगार देकर अनेक लोगों को संकट से उबारा था। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं है, उन राज्य सरकारों को अस्थिर करने का प्रयास भी केंद्र की सरकार द्वारा किया जा रहा है।
मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर (Rajesh Thakur) ने कहा कि महंगाई मुक्त भारत होने तक संघर्ष जारी रहेगा। मौके पर कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम ने कहा कि भाजपा जब विपक्ष में थी तो थोड़ी महंगाई पर सड़क पर उतर कर आंदोलन करती थी। गरीबों के मद्देनजर बजट नहीं बनाने के कारण आज जनता सड़कों पर है।
इस अवसर पर वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि महंगाई इस देश की अर्थव्यवस्था की सच्चाई है और इसके बुरे असर दूरगामी हैं। मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि देश विचित्र दौर से गुजर रहा है। लगातार पेट्रोल और गैस (petrol and gas) के दामों में वृद्धि से जनता परेशान है। इस अवसर पर कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ऐसी जनविरोधी नीतियों में संलिप्त रहेगी तो 2024 में जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल कर देगी। इसके अलावा विधायक दीपिका पांडे सिंह, बंधु तिर्की, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय पांडेय सहित अन्य ने भी धरना को संबोधित किया।
वहीं दूसरी ओर धरना के दौरान कार्यकर्ताओं ने ठेले पर स्कूटी और एलपीजी सिलेंडर लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने स्कूटी और सिलेंडर पर फुल-माला भी चढ़ाया। मौके पर शहजादा अनवर, रविंद्र सिंह, केएन त्रिपाठी, राजीव रंजन प्रसाद, अशोक चौधरी, अजय शाहदेव, केशव महतो कमलेश, सुल्तान अहमद, अमूल्य नीरज खलखो, सतीश पाल मुंजनी, तौसीफ अहमद ,आभा सिन्हा सहित कई लोग मौजूद थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups