योगी का महापौर, नगर पालिका चेयरमैन, प्रधान और पार्षदों से संवाद
विधान परिषद में जीत से निर्बाध रूप से हो सकेगा विकास कार्य
लखनऊ, 01 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने शुक्रवार को स्थानीय निकाय चुनाव की दृष्टि से प्रदेश भर के महापौर, नगर पालिका चेयरमैन, ग्राम प्रधान और पार्षदों के साथ वर्चुअल संवाद कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जीत दिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि विधानसभा में हमें भारी बहुमत मिला है। अब विधानपरिषद में भी जीत अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके लिए मैं आपके बीच आज आह्वान करने आया हूं।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय से मुख्यमंत्री योगी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के अलावा संगठन के अन्य लोग वर्चुअल माध्यम से प्रदेश भर से जुड़े। बैठक में जुड़े 32 हजार से अधिक लोगों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों को भारी मतों से विजय बनाकर विधानपरिषद (Legislative Assembly) में बहुमत दिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि विधान परिषद में भी भाजपा को बहुमत से निर्बाध रूप से केन्द्र और राज्य सरकार की योजनओं का लाभ लोक कल्याण और गरीबों के कल्याण के लिए तेजी से किया जा सके।
योगी ने वर्चुअली बैठक में जुड़े भाजपा के सभी पदाधिकारियों, विधायकों, सांसदों, पार्षदों, ग्राम पंचायत अधिकारियों से कहा कि नौ अप्रैल को विधानपरिषद चुनाव होने हैं। इसलिए अगले 04-05 दिन प्रत्याशियों को विजय दिलाने के लिए रणनीति बनाकर काम करें। ऐसी कार्ययोजना बनाएं जिससे हरेक सीट पर भाजपा को जीत हासिल हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अधिकतर ब्लाक प्रमुख भी भाजपा के समर्थक हैं। 17 में से 14 महापौर हैं। कई चेयरमैन भी भाजपा के कार्यकर्ता हैं। इन सबका सहयोग लेकर प्रत्याशियों को जिताने का काम करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 17 नगर निगम हैं। भारत सरकार और राज्य सरकार के सहयोग से स्मार्ट सिटी और अमृत याजना के तहत काम चल रहा है। प्रदेश के समग्र विकास को ठोस रूप से आगे बढ़ाने में सरकार जुटी है। बिना भेदभाव के हर किसी को सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
ग्राम प्रधान से पार्षद तक को विधायक बनाने का दम रखती है भाजपा : योगी
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भाजपा वह दल है जो ग्राम प्रधान से पार्षद तक को विधायक बनाने का दम रखती है। साधारण कार्यकर्ता भी उच्च पद तक जा सकता है। उन्होंने जनता से भाजपा के प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गरीब कल्याण, लोक कल्याण के विजन को और नए भारत के नए उत्तर प्रदेश के विजन (Vision of Uttar Pradesh) को आगे बढ़ाने का काम करें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल से शुरू हो रहे वासंतिक नवरात्रि की बधाई दी। उन्होंने कहा कि मां जगत जननी से यही प्रार्थना करते हैं कि प्रदेश के विकास और उसको आगे बढ़ाने वाले सभी लोगों को यशस्विता प्रदान करें।
नौ सीटों पर भाजपा की जीत हो चुकी पक्की
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम सब जानते हैं कि प्रदेश के अंदर 36 सीटों पर विधान परिषद के चुनाव होने हैं। 36 में से नौ सीटों पर भाजपा विजय प्राप्त कर चुकी है। 27 सीटों पर चुनाव चल रहे हैं। उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। उसके उच्च सदन के लिए 36 सदस्यों की बड़ी भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश की जनता ने 2017 में सरकार का गठन (government formation) किया था। उस समय विधानपरिषद में समाजवादी पार्टी का बोलबाला था। वह विकास की योजनाओं में रुकावट बनने का काम करते थे। हम विकास की योजनाओं को किसी प्रकार से पास करा पाते थे लेकिन आज भाजपा बहुमत की ओर विधानपरिषद में भी अग्रसर है।
योगी ने कहा कि विधान परिषद में बहुमत हासिल करने के बाद भाजपा को विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने, लोककल्याण, गरीब कल्याण, पंचायत स्तर पर या स्थानीय निकाय स्तर पर तेजी से विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए कोई व्यवधान नहीं रहेगा। इसलिये हमको सभी सीटों पर विजय (victory) प्राप्त करनी होगी। एक चौथाई सीटों पर हम पहले ही जीत चुके है। अन्य बची सीटों पर भी विजयश्री का वरण करना है। आप सब जानते हैं कि प्रदेश में 58 हजार ग्राम पंचायतें हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन ने गांव को विकास की धुरी बनाया है। उनके नेतृत्व में राज्य के विकास और ग्राम पंचायतों के विकास के लिए काम तेजी से हुए हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Apr 01 , 2022, 05:52 AM