विधायक लक्ष्मण नापा ने जनता दरबार लगाकर सुनी लोगों की समस्याएं

Fri, Apr 01 , 2022, 04:33 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

फतेहाबाद, 01 अप्रैल (हि.स.)। विधायक लक्ष्मण नापा (MLA Laxman Napa) ने नगरपालिका कार्यालय में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता दरबार का मकसद लोगों को आ रही समस्याओं को सुनना और उनका मौके पर ही निपटारा करना है।
विधायक लक्ष्मण नापा ने शहरी लोगों की समस्याओं को मौके पर ही हल किया और कुछ समस्याओं के निदान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को कहा। विधायक ने शहर के वार्डों, बिजली बोर्ड (electricity board), बुढ़ापा पेंशन, सफाई व्यवस्था, टावर से संबंधित, आयुष्मान कार्ड, पानी और सीवरेज की समस्याओं का निवारण किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हम इसी तरह से अलग-अलग जगहों पर जनता दरबार लगाएंगे और लोगों की परेशानियों को सुनेंगे। अगली बार जब भी यहां पर जनता दरबार (janata darabaar) लगाया जाएगा तो विभाग के अधिकारी हमें बताएंगे कि उन्होंने लोगों की परेशानी को दूर किया है या नहीं, इस बारे रिपोर्ट (Report) ली जाएगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups