चंडीगढ़, 01 अप्रैल (हि.स.)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Man) ने कहा है कि पंजाब के युवाओं को विदेश जाने से रोकने के लिए भी सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। पंजाब के शहरों में हर तीसरी दुकान विदेश भेजने वालों की है। पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान भगवंत मान ने विपक्षी सदस्यों के उठाए गए मुद्दे पर यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पंजाब में कई ऐसी समस्याएं हैं, जिनके लिए सभी को एकजुट होकर काम करना पड़ेगा। भगवंत मान ने कांग्रेस के प्रताप बाजवा तथा अन्य सदस्यों की मांग पर कहा कि सरकार विधानसभा का सत्र ज्यादा से ज्यादा दिन चलाने के लिए तैयार है। सभी सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्र की समस्या उठाने का मौका दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के शहरों में हर तीसरी व चौथी दुकान के आगे युवाओं को विदेश भेजने के बोर्ड लगे हुए हैं। पंजाब (Punjab) में दसवीं के बाद माता-पिता उन्हें बेहतर शिक्षा देने पर मंथन करने के बजाए यह पूछते हैं कि उन्हें किस देश में जाना है। उन्होंने कहा कि पंजाब में शिक्षा, वोकेशन शिक्षा तथा रोजगार के कार्यालय हैं जो युवाओं को बताते हैं कि वह किस देश में जाएं। पंजाब के युवाओं को आज आस्ट्रेलिया (Australia), कनाडा, अमेरिका आदि जाने के लिए उकसाया जा रहा है। इसके लिए पंजाब सरकार पॉलिसी लेकर आ रही है। इसे सभी राजनीतिक दलों के सहयोग से लागू किया जाएगा। पंजाब के युवाओं का पलायन रोकने के लिए रोजगार के संसाधन मुहैया कराए जाएंगे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Apr 01 , 2022, 03:52 AM