केजरीवाल के घर पर हमले के विरोध में आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Thu, Mar 31 , 2022, 04:04 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मेरठ, 31 मार्च (हि.स.)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के घर पर हुए हमले के विरोध में गुरुवार को आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कमिश्नरी पार्क में कार्यकर्ता काली पट्टी बांधकर बैठे और आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई (strict action) की मांग की।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी पार्क में धरना दिया। उन्होंने कहा कि आप पार्टी की लोकप्रियता से घबराकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर जानलेवा हमला किया गया है। काली पट्टी बांधकर (tying a black band) कार्यकर्ताओं ने इस हमले की कड़ी निंदा की गई। हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करके जेल भेजा जाना चाहिए। आप कार्यकर्ता इस प्रकार के हमलों से डरने वाले नहीं है। जनता के बीच आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) लगातार लोकप्रिय हो रही है। जनहित में किए जा रहे कार्यों से विरोधी दल घबरा गए हैं और इस प्रकार की हरकतें कर रहे हैं।
धरना देने वालों में कुलदीप त्यागी, ओमदत्त त्यागी, कैप्टन कपिल शर्मा (Captain Kapil Sharma), गुरविंदर सिंह, मदन सिंह मान, मनोज शर्मा, बबली देवी, संजय गुप्ता, ओपी संत, विशाल शर्मा, करन अग्रवाल, मुन्ना गिरी, राममुकुट त्यागी, मनोज राणा आदि शामिल रहे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups