नई दिल्ली, 31 मार्च (हि.स.)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि 21वीं सदी के विकास के लिए मिलकर काम करना होगा। केजरीवाल ने गुरुवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बुधवार को उनके घर पर जो हमला (Attack) हुआ वह ठीक नहीं हैं। इससे युवाओं में गलत संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि वह सच्चे देशभक्त हैं और देश के लिए जान देने को तैयार हैं। लेकिन ऐसे हमलों से युवाओं में गलत संदेश जाता है। केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी अगर इस तरह के हमले कराएगी तो यह ठीक नहीं है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली के उत्तरी जिले के सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के सामने गत बुधवार को आयोजित धरना-प्रदर्शन (Protest) के दौरान प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ की और जमकर नारे लगाये। प्रदर्शनकारियों ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया। यह विरोध प्रदर्शन कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर विधानसभा में दिए गए अरविंद केजरीवाल के बयान के विरोध में हो रहा था।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Mar 31 , 2022, 02:32 AM