प्रधानमंत्री ने सेवानिवृत्त सांसदों से सदन के अनुभव लोगों से साझा करने का किया आग्रह

Thu, Mar 31 , 2022, 12:21 PM

Source : Uni India

नई दिल्ली, 31 मार्च (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने गुरुवार को राज्यसभा से सेवानिवृत्त सांसदों से देश भर में सदन के अपने अनुभव को साझा करने और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यहां प्राप्त अनुभव का अकादमिक ज्ञान की तुलना में अपना महत्व होता है और मुझे विश्वास है कि सेवानिवृत्त होने वाले सांसद (MP) इसे राष्ट्र की सेवा में आगे बढ़ाएंगे। हम सेवानिवृत्त सदस्यों से कहेंगे कि आप फिर से इस सदन में आएं। प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में अपने संबोधन में कहा कि अनुभव से जो प्राप्त हुआ होता है, उसमें समस्याओं के समाधान के लिए सरल उपाय होते हैं। अनुभव का मिश्रण होने के कारण गलतियां कम से कम होती हैं। अनुभव का अपना एक महत्व होता है। जब ऐसे अनुभवी साथी सदन से जाते हैं, तो सदन और राष्ट्र को बहुत बड़ी कमी महसूस होती है।
आगे उन्होंने कहा कि आज जो साथी विदाई लेने वाले हैं, उनसे हमसब ने जो सीखा है, संकल्प करें कि उसमें से उत्तम और सर्वश्रेष्ठ है, उसे आगे बढ़ाने में इस सदन की पवित्र जगह का जरूर उपयोग करेंगे, जो देश की समृद्धि में काम आएगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह आजादी का अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) है। हमारे महापुरुषों ने देश के लिए बहुत कुछ दिया और अब देने की जिम्मेदारी हमारी है। अब आप खुले मन से एक बड़े मंच पर जाकर आजादी के अमृत महोत्सव के पर्व को माध्यम बनाकर लोगों को प्रेरित करने में योगदान कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि सदन में कांग्रेस के उपनेता आनंद शर्मा, ए.के. एंटनी, भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी और स्वप्न दासगुप्ता सहित 72 सदस्य सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups