मंत्रियों को भी झूठी जानकारी देते हैं मनपा अधिकारी

Wed, Mar 30 , 2022, 09:43 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

कुर्ला में शौचालय तोड़ने पर भड़के भाजपा नेता अमरजीत सिंह
कहा, एल-वार्ड के अधिकारी पूरी तरह भ्रष्टाचार में लीन
मुंबई।
मनपा अधिकारियों पर भ्रष्टाचार (Corruption) का भूत इस कदर सर चढ़कर बोल रहा है कि वे झूठ बोलने में सारी हदें पार कर रहे हैं। यही नहीं वे मंत्रियों को भी झूठी जानकारी देते हैं। कुर्ला पश्चिम स्थित मायकल स्कूल के पीछे क्रिस्चियन गांव में बनाए गए 15 सीटर शौचालय (toilet) को तोड़कर दुकानें खड़ी की जा रही है। इस पर भड़कते हुए मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष एवं कालीना विधानसभा प्रभारी अमरजीत सिंह ने कहा कि एल-वार्ड के मनपा अधिकारी भ्रष्टाचार में पूरी तरह डूबे हुए हैं। हाल ही में खत्म हुई बजट अधिवेशन में इस मामले को भाजपा मुंबई अध्यक्ष मंगलप्रभात लोढ़ा ने जब विधानसभा में उठाया तो मनपा अधिकारियों द्वारा मंत्री को झूठी जानकारी दी गई कि शौचालय तोड़कर अवैध कब्जे को एल वार्ड द्वारा तोड़क कार्रवाई कर निष्काषित कर दिया गया। दो दिन पूर्व जब भाजपा मुंबई उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह (Amarjeet Singh) ने घटना स्थल का जायजा किया तो पाया कि घटना स्थल पर धड़ल्ले से अवैध निर्माण किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कितना भी दावा करें कि अवैध निर्माण पर कठोर कार्रवाई की जाएगी लेकिन मनपा अधिकारी मुंबई में अवैध निर्माण कराकर भूमफ़ियाओ (landowners) को कब्जा दिलाने में जुटे है। इस कड़ी में कुर्ला के क्रिस्चियन गांव में बने शौचालय को तोड़कर अवैध निर्माण किया का रहा है। मनपा अधिकारी ने मंत्री एकनाथ शिंदे के मार्फ़त झूठी जानकारी देकर उन्हें गुमराह किया कि एलबीएस मार्ग से जुड़े मायकल स्कूल के पीछे लगभग 8 से 10 साल पुराना म्हाडा द्वारा बनाए गए शौचालय को ढहा कर, किए गए अवैध कब्जे को एल-वार्ड द्वारा निष्काषित कर दिया गया है। भाजपा मुंबई अध्यक्ष के निर्देश पर मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह, सुरेंद्र मिश्रा, रवि आप्टे एवं दीपू सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने जब घटनास्थल का दौरा किया तो पाया कि वहां धड़ल्ले से अवैध निर्माण (illegal construction) किया जा रहा है। अमरजीत सिंह ने चल रहे अवैध निर्माण की शिकायत एक बार फिर एल वार्ड में की है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups