कानून व्यवस्था पर राबड़ी देवी ने सरकार को घेरा
पटना, 30 मार्च (हि.स.)। बिहार विधानमंडल में बुधवार को बजट सत्र के 23 वें दिन कानून व्यवस्था और शराबबंदी (prohibition of alcohol) को लेकर जमकर हंगामा हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पटना में लगातार हो रही हत्या पर कहा कि सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। कानून व्यवस्था की स्थिति बिल्कुल खराब है। सरकार से कानून व्यवस्था नहीं संभल पा रहा है और हालात बिहार के काफी खराब है। कोई सुरक्षित नहीं है रहा है और बिहार की हालत काफी खराब है। कोई भी सुरक्षित नहीं है।
राबड़ी देवी ने भारतीय जनता पार्टी के द्वारा राज्य में योगी मॉडल (Yogi Model) लागू किए जाने पर तंज कसते हुए कहा कि कौन रोक रखा है योगी को बिहार का मुख्यमंत्री बना दीजिए और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बना दीजिए ।शराब बंदी कानून में संशोधन पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार यही कर सकती है। सरकार से कुछ नहीं संभल रहा है और बिहार में लगातार शराब मिल रहा है और सरकार शराबबंदी कानून को पालन करने में लोगों को प्रताड़ित कर रही है।
शराब के साथ गांजा पीने वालों पर भी कार्रवाई हो : भाई वीरेन्द्र
शराबबंदी संशोधन विधेयक-2022 विधानसभा में पेश किया गया। नए संशोधन में सबसे खास बदलाव यह है कि शराब पीते हुए पकड़े जाने के बाद जुर्माना देकर छोड़े जाने का प्रावधान है। इस बीच विपक्ष ने शराबबंदी को लेकर बिहार सरकार को घेरने की कोशिश की है और नीतीश सरकार (nitish government) से यह मांग की है कि गांजा पीने वालों पर भी एक्शन होना चाहिए। राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा है कि बिहार को नशा मुक्त करने की कोशिश होनी चाहिए। गांजा पीने वालों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने इशारों इशारों में कहा कि कई बड़े लोग भी इसके आदी हैं।
राजद विधायक भाई वीरेंद्र (RJD MLA brother Virendra) ने कहा कि बिहार सरकार ने शराबबंदी में क्या संशोधन किया है। उसके प्रारुप को अच्छे से पढ़ने के बाद ही इसके बारे में कुछ कहा जा सकता है। हमारी पार्टी चाहती है कि बिहार में शराबबंदी रहे लेकिन राजग की सरकार शराबबंदी के नाम पर लूटपाट कर रही है। सरकारी पदाधिकारी शराबबंदी के नाम पर गलत काम कर रहे हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Mar 30 , 2022, 06:44 AM