विधायक की फटकार के बाद बनने लगी प्रधानमंत्री योजना की सड़क

Wed, Mar 30 , 2022, 04:14 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

छह माह से ठप था कुशीनगर के सपहा-फोरलेन लिंक पिच सड़क का कार्य
कुशीनगर,30 मार्च(हि. स.)।
प्रधानमंत्री सड़क योजना (Pradhan Mantri Sadak Yojana) के तहत पांच करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का कार्य छह माह से ठप था। कार्यदाई संस्था ने सड़क पर गिट्टी गिराकर छोड़ दिया था। लोग सांसत झेलने को मजबूर थे।विधायक पीएन पाठक ने जिम्मेदारों को फटकार लगाई, तब विभाग की नींद खुली। रात में ही विभाग के कर्मचारी मशीनरी व निर्माण सामग्री लेकर मौके पर पहुंच गए। बुधवार सुबह कार्य शुरू हुआ देख लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की। सात किमी लम्बी सड़क (Long road) सपहा को प्रेमवलिया में फोर लेन से जोड़ती है। मध्य में प्रसिद्ध मैनपुर कोट देवी का स्थान है। गत वर्ष बरसात के बाद कार्यदाई संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने सड़क पर गिट्टी गिराकर छोड़ दिया था। गिट्टियों के उखड़ जाने के कारण आवागमन में काफी असुविधा होती थी। स्थिति यह हुई कि आसपास के एक दर्जन गांवों के लोगों सांसत झेलने को मजबूर हो गए। शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri) में दूर-दूर से दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालुओं को तकलीफ (Distress to devotees) हुई सो अलग। विभाग के लोग चुनाव अधिसूचना होने का बहाना बनाकर कार्य को टाल रहे थे। क्षेत्रीय लोगों ने विधायक से गुहार लगाई तो उन्होंने विभाग के जिम्मेदारों को फटकार लगाई और तुरन्त कार्य शुरू (Start working immediately) कराने का निर्देश दिया।
विधायक ने बताया कि चैत्र नवरात्र को देखते हुए संबंधित विभाग को जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए है। सड़क का निर्माण मानक अनुरूप व गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि लापरवाही सामने आई तो कार्रवाई भी तय है। पुराने कार्यों पर अधिसूचना प्रभावी नहीं है। प्रभावित रामायण कुशवाहा, प्रभुनाथ प्रसाद, मुन्ना राय, राजदेव रावत, लक्ष्मण वर्मा आदि ने सड़क निर्माण शुरू होने पर प्रसन्नता जताई है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups