लखनऊ, 30 मार्च (हि.स.)। यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट का अंग्रेजी पेपर लीक (English paper leaked) होने के मामले में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बुधवार को राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर किसी परीक्षा को पूर्ण नहीं होने देना चाहती है। अखिलेश ने ट्विटर पर लिखा, उप्र भाजपा सरकार (UP BJP government) की दूसरी पारी में भी पेपर लीक करवाने का व्यवसाय बदस्तूर जारी है। युवा कह रहे हैं कि रोज़गार देने में नाकाम भाजपा सरकार जानबूझकर किसी परीक्षा को पूर्ण नहीं होने देना चाहती। भाजपा सरकार अपने इन पेपर माफ़िया पर दिखाने के लिए ही सही, काग़ज़ का ही बुलडोज़र (Bulldozer)चलवा दे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Mar 30 , 2022, 03:51 AM