.jpg)
लखनऊ, 29 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार में विभागों के बंटवारे के बाद मंत्रियों (ministers) ने पदभार संभालना शुरू कर दिया है। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक (Brijesh Pathak) ने मंगलवार को राजभवन स्थित अपने आवास पर संतों के आशीर्वाद और पूजा पाठ के बाद कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। बृजेश पाठक उप मुख्यमंत्री के अलावा उनके पास चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग है। इसके अलावा कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही (Surya Pratap Shahi) ने विधान भवन स्थित कार्यालय कक्ष में पहुंचकर अपना कार्यभार संभाला। सूर्य प्रताप शाही को कृषि,कृषि शिक्षा और कृषि अनुसंधान विभाग सौंपा गया है। वहीं, पंचायती राजमंत्री भूपेन्द्र चौधरी ने भी कार्यभार ग्रहण कर लिया है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Mar 29 , 2022, 12:13 PM